kokilaben ambani
kokilaben ambani

91 वर्षीय kokilaben ambani को शुक्रवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल लाया गया।

इस खबर के बाद अंबानी परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक अंबानी परिवार या अस्पताल की तरफ से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनकी उम्र को देखते हुए उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

kokilaben ambani, रिलायंस समूह के संस्थापक दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश व अनिल अंबानी की मां हैं। वे अपने परिवार में एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं और 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उन्होंने मुकेश और अनिल के बीच संपत्ति के बंटवारे और पारिवारिक विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी।